एक्सप्लोरर
ठंड, कोहरा और परेशानी, जानलेवा सर्दी से बचके... !
देशभर के साथ साथ यूपी और उत्तराखंड में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई जगहों पर तो कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है. हालांकि आज प्रदेश में कल से तो थोड़ी कम ठंड है, लेकिन सोमवार का दिन इतिहास में दर्ज होने वाला था. ऐसा इसलिए क्योंकि सोमवार की ठंड में 119 साल का पुराना रिकॉर्ड टूट गया. कानपुर में तो सोमवार को मिनिमम तापमान 1.6 डिग्री तक पहुंच गया था. जबकि आगरा में बर्फीली हवाओं ने सर्दी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके अलावा दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने नए साल पर हल्की बारिश का भी अनुमान जताया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से ऐसा होने की संभावना है.
और देखें




























