एक्सप्लोरर
बेघरों को घर का तोहफा ! | CM Yogi Adityanth | PM Narendra Modi | ABP Ganga
रोटी, कपड़ा और मकान देने का नारा आजादी के बाद से हर राजनीतिक पार्टी देती आई है. इस नारे के दम पर कई चुनाव लड़े और जीते भी गए लेकिन केंद्र की मोदी सरकार और सूबे की योगी सरकार ने इस नारे को हकीकत में बदल दिया है. आज सीएम योगी ने 3 लाख 42 हजार लाभार्थियों को बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त दी. इस योजना के जरिए अब तक यूपी में लाखों गरीबों को अपना घर मिल चुका है और लाखों को इस साल के आखिर तक मिल जाएगा.
और देखें

























