एक्सप्लोरर
राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार- योगी आदित्यनाथ
अयोध्या को लेकर बड़ी खुशखबरी का वादा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान पर सफाई दी है। सीएम योगी ने रामकथा के शुभारंभ पर लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाले बयान को राम मंदिर निर्माण से जोड़ने से पूरी तरह से किनारा कर लिया है। योगी आदित्यनाथ का इशारा अयोध्या में होने वाले देव दीपोत्सव की ओर था जो दीवाली के मौके पर अयोध्या में पिछले तीन साल से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन साल से अयोध्या में विभिन्न तरह के आयोजन हो रहे हैं। भगवान श्रीराम का प्रभाव इतना है कि विदेशों में भी उनकी रामलीला का आयोजन होता है।
और देखें

























