एक्सप्लोरर
कृषि बिल को लेकर Chaudhary Ajit Singh ने सरकार से पूछे तीखे सवाल| Farmers Protest| abp Ganga
चौधरी चरण सिंह के जयंती पर उनके बेटे अजित सिंह और पोते जयंत चौधरी किसान घाट पंहुचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर किसानों आंदोलन को लेकर अजित सिंह ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. अजित सिंह ने कहा, 'सरकार के खिलाफ आज पूरे देश का किसान खड़ा है. सरकार बिना किसी से बातचीत के तीनों कृषि कानून को लेकर आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चंद लोगों को फायदा पहुंचाना चाहती है, तभी बिना किसी से बात किए वो बिल लाई है. उन्होंने कहा कि RLD किसानों की पार्टी है. किसान के लिए वो संघर्ष करेगी. जब तक सरकार बिल वापस नहीं लेती, ये आंदोलन हम नहीं खत्म करने वाले हैं.
और देखें
























