एक्सप्लोरर
BJP ने उतारे 10 MLC उम्मीदवार, सामने आई अंदरुनी कलह, बड़े नेता ने दिया इस्तीफा
भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव के लिए पूर्व कार्यकारी सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह सहित छह और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस तरह भाजपा ने कुल 10 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवारों में पार्टी के दो महामंत्री और एक उपाध्यक्ष सहित तीन पदाधिकारी तथा और दो बोर्डों के अध्यक्ष शामिल हैं । सूची में ज्यादातर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी गई है। उम्मीदवारों के चयन में जातीय सुतंलन साधने की कोशिश की गई है
और देखें






























