एक्सप्लोरर
बीजेपी प्रत्याशी नरेश बंसल ने भरा नामांकन। Rajyasabha Election in Uttarakhand
देहरादून में नरेश बंसल ने राज्यसभा की एक सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी मौजूद रहे। उत्तराखंड में विधानसभा की 70 सीटें हैं, जिसमें से मौजूद समय में भाजपा के 57, कांग्रेस के 11 विधायक और 2 निर्दलीय विधायक हैं। संख्या बल के हिसाब से नरेश बंसल की जीत तय है। और वैसे भी इस चुनाव को कांग्रेस पहले ही लड़ने से मना चुकी थी।
और देखें





























