एक्सप्लोरर
परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला,1 जुलाई से जारी होगा परीक्षा कार्यक्रम
उत्तराखंड में एक जुलाई से महाविद्यालयों ,डिग्री कॉलेजों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग जल्द बैठक के बाद इस पर फ़ैसला लेगा। सभी शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई के जरिये लगभग 80 फीसदी सिलेबस पूरा हो चुका है। इस लिहाज से 7 जून तक सभी कॉलेजों का सिलेबस पूरा हो जायेगा। जिसके बाद 1 जुलाई से सभी कॉलेजों में परीक्षा आयोजित की जाएँगी जो 1 महीने में पूरी करनी होंगी और 1 अगस्त से सभी कालेजों में शिक्षण कक्षाएं शुरू की जाएंगी जिसके बाद 1 सितंबर से नए एडमिशन भी शुरू होंगे
और देखें




























