बहराइचः धान रोपने जा रहे किसानों के साथ हादसा, 13 लोगों से भरी नाव पानी में डूबी
बहराईच के मिहींपुरवा तहसील के लौकाही गांव में नाव में बैठ कर धान रोपाने जा रहे किसानों से भरी नाव डूबी। नाव में 13 लोग सवार थे गांव वालों की मदद से 9 लोगों को बचाया जा सका। एक महिला का शव बरामद बरामद हुआ बाकी तलाश जारी है। तीन लोग अभी लापता हैं।
घटना सुबह करीब 8:15 पर लौकाही गांव के लोग एक नाव पर सवार होकर भादा पुरवा मजरे में धान रोपने जा रहे थे लौकाही गांव व भादा पुरवा मजरे के बीच एक भादा नाला पड़ता है जिस समय यह किसान नाव पर बैठ कर तभी भादा नाला पार कर रहे थे पानी के बहाव में एक सूखी लकड़ी का बोटा पानी के बहाव में बहता हुआ आकर नाव के सामने आ गया।
लकड़ी के बोटे व नाव के बीच हुई ठोकर के कारण नाव पलट गई जिससे नाव में बैठे सभी लोग पानी में गिर गए।






























