एक्सप्लोरर
Panchayat Chunav को लेकर BJP सांसद ने कही दी ऐसी बात, विपक्ष को लग सकती है मिर्ची!
बाराबंकी से सांसद उपेंद्र रावत ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि यूपी में पंचायत चुनाव की हमारी तैयारी पूरी है. हम लगातार जनता के बीच संवाद कर रहे हैं. ऐसे में हमें तैयारी अलग से करने की जरूरत नहीं है. हमारी तैयारी पूरी है. वहीं ओवैसी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि ओवैसी कहते हैं यूपी में मुसलमानों का एनकाउंटर ज्यादा होता है. पिछले 4 सालों में किसी भी एनकाउंटर पर सवाल नहीं उठा है. क्या ओवैसी बताएंगे कि मुसलमानों में ही क्यों ज्यादा लोग अपराध करते हैं. ये ओवैसी को सोचना चाहिए. अधिकारियों से फोन उठाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जनता का फोन उठाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने इसको लेकर सख्ती दिखाई हैं और जो अधिकारी अभी भी लापरवाह है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
और देखें





























