एक्सप्लोरर
रामलीला में रासलीला: रामपुर में रामलीला के मंच पर बार डांसरों का अश्लील डांस
रामपुर में रामलीला के नाम पर बार बालाओं का रासलीला डांस परोसा जा रहा है जी हां आपको बता दें रामपुर के मिलक के रामनगर गांव में चल रही रामलीला के मंचन में मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में लगभग आधा दर्जन बार बालाओं के डांस से रास लीला रचाई जा रही है जिसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं और यह सब हो रहा है मंदिर कमेटी की देखरेख में इस मामले पर अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता ने नाराजगी जाहिर की है और साथ ही साथ कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया है उन्होने कहा कि इस तरह की परमिशन किसी को नहीं दी गई है कि वे रामलीला में रासलीला करें।
और देखें


























