एक्सप्लोरर
बागपत: कुख्यात सुनील राठी ने दी विधायक को धमकी ,योगेश धामी को जान से मारने की धमकी
कुख्यात सुनील राठी ने बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा को भी जान से मारने की धमकी दी है । विधायक ने अवैध बालू खनन की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी फिलहाल पूरे मामले पर जिले का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है जबकि शासन स्तर से विधायक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। दरअसल बदरखा में बालू का अवैध खनन चल रहा था जिस पर अवैध रूप से सुनील राठी का हाथ था। विधायक की शिकायत के बाद शासन स्तर पर बालू के अवैध खनन की जांच हुई थी, जिसमें 4.92 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगा था जिसके बाद जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने जांच रिपोर्ट के बाद बालू के पट्टे को निरस्त करा दिया था। खनन बंद हो जाने से सुनील राठी और विधायक आमने-सामने हैं। बताया जा रहा है कि यह लड़ाई जिला पंचायत चुनाव को लेकर भी है ।
और देखें






























