एक्सप्लोरर
कई जिंदगियां जाने के बाद जागा प्रशासन
अलकनंदा और मंदाकिनी के संगम पर दो लोगों के बहने की घटना के बाद अब जिला प्रशासन की नींद खुली है... अब संगम में सुरक्षा के इंतजाम किये जा रहे हैं...2013 आपदा के बाद पुर्नवास योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों में अधिकारियों की अनदेखी से केवल घाट का निर्माण ही किया गया है... जबकि सुरक्षा इंतजामों पर किसी अधिकारी ने भी पहल नहीं की... जिसकी वजह से बीते दिनों दो युवकों की संगम में बह जाने की वजह से जान चली गई थी... इस घटना के बाद अब प्रशासन 55 लाख की लागत से सुरक्षा प्रबंध कर रहा है...इसके लिए नारदशिला से ऊपर प्रोटेक्शन कार्य और नदी के डायवर्जन का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा...
और देखें


























