एक्सप्लोरर
पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम पर हमला, Exclusive वीडियो | ABP Ganga
खबर औरैया जिले से है. यहां फफूँद थाना क्षेत्र के जैतपुर बंजारा डेरा में पैमाइश करने गई राजस्व और पुलिस टीम को कुछ ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ गया. जब शासन ने चयनित जमीन पर पैमाइश करने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस और राजस्व टीम पर जमकर पथराव कर दिया. घंटों चले बवाल और हंगामे के बाद आखिर में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए ग्रामीणों को खदेड़ना पड़ गया. तब कहीं जाकर पैमाइश का काम शुरू हो सका. पूरे मामले में पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामला संज्ञान में है और पथराव करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. जिनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























