एक्सप्लोरर
अटल सियासत, अटल विरासत
आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि है और आज पूरा देश अटल जी को श्रद्धांजली दे रहा है। दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल सदैव अटल पर पहुंच कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा अटल जी के चाहने वालों ने अपने नेता को श्रद्धांजलि दी। दरअसल, भारत की राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी उन नेताओं में से थे, जिन्होंने जमीन से शुरू करते हुए शिखर तक अपना सफर तय किया और इस सफर में ना सिर्फ उनकी पार्टी बल्कि उनके विरोधी भी अटल की के मुरीद होते चले गए।
और देखें

























