एक्सप्लोरर
खाली सड़कों पर उतरे जानवर,हाथी के आने से खौफ का माहौल
कोरोना वायरस इंसानों के लिए आफत बनकर आया है लॉकडाउन होने की वजह से लोग अपने घरों में कैद है तो वहीं जानवर अब खुली हवा में सांस ले रहे हैं... हरिद्वार में तमाम पार्क क्षेत्रों के सटे इलाकों में जंगली जानवर जंगल से बाहर निकलकर सड़कों और रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं.. जिससे स्थानीय निवासियों में खौफ का माहौल भी बन गया है... हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर कॉलोनी में एक तस्कर हाथी के आने से हड़कंप मच गया... हाथी के आने की सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी... जिसके बाद वन विभाग के डीएफओ और उनकी टीम ने हाथी को काफी कोशिश के बाद पार्क क्षेत्र में भेजा...
Tags :
Elephant Arrivalऔर देखें






























