एक्सप्लोरर
Agra Triple Murder की दिल-दहला देने वाली वारदात, सुनकर कांप उठेंगे आप| ABPGanga
आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया गया. इतना ही नहीं, उनके शव को जलाने की भी कोशिश की गई. तीनों शव पिता-पुत्र और मां के हैं. तीनों के हाथ-पैर और चेहरे पर टेप और पॉलीथिन लगी हुई थी. घर का सामान भी गायब है. पुलिस को आशंका है कि तीनों को गला घोंटकर मारा गया है. इसके बाद गैस सिलेंडर से आग लगाने की कोशिश की गई है. मृतक के परिवारजनों ने एक फौजी पर हत्या का शक जताया है. उनके मुताबिक, रामवीर ने एक फौजी को बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर प्लॉट बेचकर 10 लाख रुपए दिए थे, लेकिन उसने ना तो नौकरी लगवाई और ना ही पैसे वापस किए. इस लेकर झगड़ा भी हुआ. मृतक रामवीर करीब 30 साल से नगला किशनलाल में रह रहे थे.
और देखें

























