एक्सप्लोरर
13 जनवरी तक जेल में रहेंगे 'आप' के Somnath Bharti | CM Yogi | UP | ABP Ganga
आप विधायक सोमनाथ भारती 13 जनवरी तक जेल में रहेंगे. सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अपने विवादित बयानों को लेकर पहले से सुर्खियों में रहने वाले दिल्ली के आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने सोमवार को रायबरेली में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक विवादित टिप्पणी कर दी. सोमनाथ भारती ने बयान उस वक्त दिया जब उन्हें एक विवादित बयान के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा था. तभी वो रायबरेली में पुलिस से भिड़ गए.
और देखें

























