एक्सप्लोरर
एक ही गांव के 91 लोग पॉजिटिव,जांच के लिए भेजे थे 250 सैंपल
अल्मोड़ा में एक ही गांव एक साथ 91 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल लिया है। बताया जा रहा है कि गांव एक प्रवासी शख्स आया था, जिसके तबीयत बिगड़ने के बाद उसे हल्द्वानी रेफर किया गया था। जहां जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इलाज के दौरान उस शख्स की मौत हो गई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर ढाई सौ से ज्यादा लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से 91 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियात के तौर पर गांव में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
और देखें


























