एक्सप्लोरर
उत्तराखंड में नहीं चलेंगे 10 साल पुराने कॉमर्शियल वाहन
उत्तराखंड में 10 साल पुराने कॉमर्शियल वाहनों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है... उत्तराखंड में अब 10 साल पुराने कॉमर्शियल वाहन नहीं चलेंगे... परिवहन विभाग ने इस मामले पर प्रस्ताव तैयार किया है..उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्तावों पर अगर संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मुहर लग जाती है तो देहरादून के साथ ही टिहरी, उत्तरकाशी और हरिद्वार में चल रहे दस साल पुराने वाहनों का संचालन बंद हो जाएगा... इस फैसले से न सिर्फ लाखों कॉमर्शियल वाहनों का संचालन ठप हो जाएगा बल्कि इससे जुड़े लाखों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो जाएगा... एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश भर में ढाई लाख से अधिक कॉमर्शियल वाहन संचालित हैं.. इनमें अधिकतर वाहन 10 साल से अधिक पुराने हैं...
और देखें

























