UP Madarsa Survey की जांच की तारीख बढ़ी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री Dharmpal Singh ने की घोषणा
यूपी सरकार ने मदरसों की जांच की तारीख बढ़ा दी है.... अब 20 अक्टूबर तक गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच जारी रहेगी.... 15 नवंबर तक सभी जिलों के जिलाधिकारी मदरसों की सर्वे रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे.... इसकी घोषणा यूपी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने की ... इसके साथ ही सभी जिलाधिकारियों को दिए गए समय में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं...इसके पहले मदरसों को सर्वे की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर को थी.... 10 अक्टूबर का सर्वे टीम को अपनी रिपोर्ट जिला अधिकारियों को सौंपनी थी. फिर 25 अक्टूबर तक डीएम की रिपोर्ट को शासन के पास भेजनी थी. मगर, अब इन तारीखों में बदलाव किया गया है. यूपी सरकार के द्वारा 12 बिदुओं को लेकर मदरसों की जांच कराई जा रही है.....






























