BJP और सपा में जुबानी जंग, PM ने बिना नाम लिए किया हमला तो Akhilesh ने कह दी ये बात
BJP और सपा के बीच आज जबर्दस्त जुबानी जंग छिड़ी। BJP ने इशारों में सपा हमला किया तो अखिलेश यादव ने नाम लेकर BJP पर पलटवार किया। BJP के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ...परिवारवादियों ने देश के संग विश्वासघात किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि...देश में अभी दो तरह की राजनीति चल रही है. एक है परिवार भक्ति की...दूसरी है देश भक्ति की। इशारा साफ था। उधर सीएम योगी ने बार-बार दोहराया कि भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए हर दिन परीक्षा से गुजरने का होता है। पीएम मोदी और सीएम योगी...सहित तमाम भाजपा नेताओं ने आज भगवा टोपी पहन रखी थी। ...उधर अखिलेश यादव ने इस पर चुभता हुआ तंज किया...अखिलेश ने कहा कि टोपी पर टिप्पणी करने वाले लोग आज खुद टोपी पहन रहे हैं। #UttarPradesh #GorakhpurTempleAttack #YogiAdityanath #AkhileshYadav




























