TAX चोरों में मची खलबली, GST विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से टैक्स चोर बेचैन
कानपुर में जीएसटी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से टैक्स चोरों में खलबली मची हुई है | सुपारी माफिया खुद खुली चुनौती भी दे रहे हैं, कानपुर फतेहपुर बॉर्डर पर अवैध सुपारी ट्रक के पकड़े जाने पर माफिया ने ट्रक छुड़ा लिया | लाला जी शुक्ला नाम का यह माफिया फरार भी हो गया, माफिया पर आरोप है कि उसके लोगों ने उसको बंधक बना लिया और असलो के दम पर ट्रक छोड़कर भाग गए | सुपारी माफिया लाला जी शुक्ला पर अधिकारियों से गाली गलौज का भी आरोप है, कार्रवाई के बाद ट्रक को कानपुर जीएसटी हेड ऑफिस लाया जा रहा था,लेकिन सुपारी माफिया ने रास्ते से गाड़ी छुड़ा ली | विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर फतेहपुर के कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया |





























