एक्सप्लोरर
Ayodhya में राम मंदिर निर्माण का कार्य जोरों पर, मूर्तियों की तस्वीरें की गई जारी... | UP News
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नई तस्वीरें सामने आई हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें जारी की हैं. स्तंभों पर लगने वाली सुंदर मूर्तियों की तस्वीरें जारी की गई हैं. राम मंदिर में स्तंभों और अन्य स्थानों पर शास्त्रीय वर्णित कथाओं पर मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है. इन मूर्तियों को निर्माण करने के बाद चिन्हित स्थानों पर लगाया जाएगा. दरअसल इन दिनों राम मंदिर निर्माण का कार्य जोरों पर है. जनवरी 2024 तक राम लला अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे. राम मंदिर निर्माण से जुड़ी तस्वीरें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट समय- समय पर जारी करता रहता है.
और देखें

























