एक्सप्लोरर
UP में 24 घंटे में निकले Corona के 18 हजार से ज्यादा केस, क्या लगेगा संपूर्ण Lockdown ?
यूपी में कोरोना का कहर जारी है. 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं. 24 घंटे में 85 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है. प्रदेश के 27 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है. सीएम ऑफिस में भी कोरोना की एंट्री हो गई है. जिसके बाद सीएम योगी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी. कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हाईकोर्ट ने पूर्ण लॉकडाउन लगाने की सलाह दी है. हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार यूपी में पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर विचार करें.
और देखें



























