एक्सप्लोरर
Purvanchal expressway पर आज Akhilesh Yadav की विजय यात्रा, OP Rajbhar भी रहेंगे साथ
2022 चुनाव की सियासी तपिश पहले से कई गुना बढ़ चुकी है। जिस पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कल पीएम मोदी ने उद्घाटन किया, अब उसी एक्सप्रेस वे पर अपना क्रेडिट लेने में जुटे अखिलेश वहां समाजवादी विजय यात्रा निकालने वाले हैं। दरअसल, गाजीपुर से अखिलेश यादव आजमगढ़ होते हुए लखनऊ तक समाजवादी विजय यात्रा निकालने जा रहे हैं। इस यात्रा में उनके साथ सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर भी नजर आएंगे। इसके अलावा दोनों पार्टियों के बाकी नेता भी रोड शो में नजर आएंगे ।
और देखें





























