बेटे पर पूछा सवाल, इतना बौखला गए मंत्री जी...भूल बैठे किस पद पर हैं? | Ajay Teni New Video
एक कहावत हैं कि रस्सी जल गई, लेकिन ऐंठन नहीं गई. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय टेनी ने ऐसी ही किया है. लखीमपुर में गैस प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का एबीपी गंगा के रिपोर्ट से अभद्रता और बदसलूकी का वीडियो सामने आया... जिसमें लखीमपुर कांड में एसआईटी की रिपोर्ट पर पूछे गए सवाल से टेनी भड़क गए और एबीपी गंगा के रिपोर्टर का माइक और मोबाइल छीनने की कोशिश तक कर डाली.. मौके पर कई अन्य मीडियाकर्मी भी मौजूद थे.. जिनके साथ भी अजय मिश्रा टेनी ने बदसलूकी की और गालियां दीं... इतना ही नहीं एसआईटी रिपोर्ट में बेटे की करतूतों का खुलासा होने पर टेनी ने मीडिया कर्मियों पर हाथ उठाने की भी कोशिश की और उन्हें धक्का देते दिखाई दिए.
















