एक्सप्लोरर
Virat Kohli ने छोड़ी टेस्ट कप्तानी, अब कौन संभालेगा टेस्ट की कमान ?
विराट कोहली ने वनडे और टी20 के बाद अब भारत की टेस्ट टीम की भी कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने ट्वीट कर फैंस को यह जानकारी दी. टीम इंडिया के लिए अब तक 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान भारत ने 40 मैचों में जीत हासिल की है और 17 में हार का सामना किया. टीम इंडिया को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है.
और देखें



























