एक्सप्लोरर
क्या T20 World Cup के बाद Virat Kohli छोड़ देंगे captaincy? BCCI ने दिया जवाब
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर लगातार अफवाहें चल रही थीं कि वह टी-20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद कप्तानी छोड़ सकते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसे लेकर अपना स्टैंड साफ कर दिया है. बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल (Arun Dhumal) ने सोमवार को उन रिपोर्टो को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि विराट कोहली आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद सीमित ओवरों की कप्तानी पद से इस्तीफा दे सकते हैं.
और देखें
























