एक्सप्लोरर
पटना: वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की फोटो नहीं, DM ने दिए जांच के आदेश
पटना से बड़ी खबर आई है. यहां की वोटर लिस्ट में तेजस्वी यादव की फोटो नहीं है, उनकी जगह किसी और का फोट लगा हुआ है. जिला अधिकारी ने इसके जांच का आदेश दे दिया है. सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में आज 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
महाराष्ट्र
क्रिकेट
बॉलीवुड




























