एक्सप्लोरर
Jalalabad में Afghanistan का झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर Taliban ने की फायरिंग
जब से तालिबान ने अफगानिस्तान में कब्जा किया है तब से सिर्फ और सिर्फ उसके खौफ की तस्वीरें आ रही हैं। एक तस्वीर जलालाबाद से आई है। जलालाबाद में तालिबान के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा था, लोग अफगानिस्तान का राष्ट्रीय झंडा लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तालिबानियों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी। खौफ की इन्हीं तस्वारों में एक बात साफ दिखाई दी रही है। और ये है तालिबान के खिलाफ विद्रोह की आहट। तालिबान की राह आसान नहीं है। पहले उपराष्ट्रपति अमीरुल्लाह सालेह ने तालिबान को चुनौती दी तो अब जनता भी खुलकर तालिबान के सामने है।
और देखें

























