IMRAN KHAN ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल, इस्तीफा देने से इनकार किया
शनिवार को पाकिस्तान की संसद में वोटिंग से पहले इमरान खान ने एक बार फिर देश को संबोधित किया । अपने इस संबोधन में इमरान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठा दिया और आरोप लगाया कि उनके खिलाफ साजिश को अनदेखा किया गया.इमरान लगातार अमेरिका पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं , अपने संबोधन में उन्होंने एक बार फिर अमेरिका पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि 4 महीने पहले उन्हें हटाने की साजिश रची गयी । इमरान ने शाहबाज शरीफ का नाम लेकर सवाल उठाया कि उन्हें पहले से कैसे पता था.अमेरिका की साजिश की बात करते हुए इमरान खान ने एक बार फिर भारत की विदेश नीति की तारीफ की और कहा कि किसी विदेशी मुल्क की हिम्मत नहीं है कि भारत में ऐसी साजिश करके दिखाए.

























