China ने फंसाया, तो भारत याद आया ! | Sri Lanka और Pakistan के लिए 'संकट मोचन' भारत !
भारत दो पड़ोसी मुल्क अपने इतिहास के सबसे उथल पुथल वाले दौर से गुजर रहे हैं। पाकिस्तान में सियासी भूचाल आया हुआ है तो वहीं श्रीलंका कंगाली की कगार पर पहुंच चुका है। लेकिन आज चर्चा श्रीलंका और पाकिस्तान के हालात नहीं बल्कि भारत के साथ उसके पड़ोसियों के रिश्तों की होगी। कुछ वक्त पहले तक भारत सरकार पर ये आरोप लगे कि मोदी के राज में हिंदुस्तान के पड़ोसियों से उसके रिश्ते खराब हो चुके हैं लेकिन मौजूदा परिदृश्य में जो तस्वीर दुनिया देख रही है वो इस बात की गवाह है कि भारत की मजबूत विदेशनीति और कूटनीति का कमाल है कि चाहे पाकिस्तान हो.. नेपाल हो या फिर श्रीलंका... तमाम पड़ोसी मुल्क भारत का नाम ही रट रहे हैं। क्योंकि जब चीन ने फंसाया तो भारत ही याद आया






























