WhatsApp के नए फीचर यूजरनेम पर सरकार ने क्यों लगाया बैन?
WhatsApp के यूजर नेम वाले नए फीचर लॉन्च करने पर सरकार ने रोक लगा दी है, सरकार ने WhatsApp चलाने वाली कंपनी मेटा को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। नोटिस ने नए फीचर को लेकर उठ रही आशंकाओं को लेकर सवाल पूछे हैं. सरकार का कहना है कि अगर मोबाइल नंबर की जगह सिर्फ यूजर नेम का इस्तेमाल होका तो इससे फर्जी अकाउंट, ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ जाएंगे, पहचान छिपाकर धोखाधड़ी की ज्यादा आशंका है...अपराधी किसी व्यक्ति, सरकारी संस्था या बैंक से मिलता-जुलता यूजर नेम बनाकर लोगों को धोखा दे सकते हैं..अगर ठगी, धोखाधड़ी होती है तो ऐसा करने वालों की पहचान कैसे की जाएगी नया फीचर भारत के कानून IT एक्ट का पालन कैसे करेगा?


























