कहां हैं अजय मिश्रा टेनी? शाहजहांपुर में PM Modi के कार्यक्रम में दिखेंगे?
देश के गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी कहां हैं... ये वो सवाल है जो एबीपी न्यूज बार-बार पूछ रहा है. वो मीडिया के सामने नहीं आ रहे, कल पीएम के घर नाश्ते पर वो नजर नहीं आए. संसद में उनके नाम पर घमासान मचा हुआ है, लेकिन वो वहां भी नहीं पहुंचे. आज उन्हें असम के डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था, लेकिन वहां से भी उनका पत्ता कट गया. ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर टेनी कहां हैं.आज यूपी के शाहजहांपुर में पीएम मोदी की जनसभा है, जहां वो गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे. शाहजहांपुर उस लखीमपुर खीरी से महज 100 किलोमीटर दूर है, जहां से टेनी सांसद हैं... सवाल है कि क्या टेनी वहां नजर आएंगे?

























