क्या हैं Gyanvapi की 5 पहेलियां ? | Gyanvapi Case Hearing | Fast Track Court
ज्ञानवापी मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. कोर्ट ने बिना वक्त गंवाए मामले की सुनवाई करते हुए इस पूरे केस को फास्ट ट्रैक में ट्रांसफर कर दिया. अब gyanvapi Case का मामला फास्ट ट्रैक में चलेगा, बताया जा रहा है कि मामले की रोजाना सुनवाई हो सकती है और जल्द से जल्द फैसला सुनाया जा सकता है. मामला 30 मई से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुना जाएगा. सिविल जज रवि दिवाकर ने ये मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में ट्रांसफर किया. अब फास्ट ट्रैक कोर्ट में जज महेंद्र पांडे इस मामले पर सुनवाई करेंगे. हालांकि ये बताया गया है कि ज्ञानवापी पर जो नई याचिका दायर हुई थी, उसे ही ट्रांसफर किया गया है. पर सवाल अब भी यही है कि कब खत्म होगी ज्ञानवापी की ये पहेली ? इसी सवाल केा जवाब पाने के लिए देखिए पूरा वीडियो

























