Waqf Amendment Bill: लोकसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन बिल, कांग्रेस ने पीएम मोदी सरकार को घेरा | ABP NEWS
केरल से कांग्रेस के सांसद केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार (8 अगस्त 2024) को लोकसभा में नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने वक्फ बोर्ड में संशोधन से जुड़े विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि ये बिल संविधान के खिलाफ है. वक्फ बोर्ड के पास संपत्तियां उन लोगों के जरिए आती हैं, जो इसे दान करते हैं. सरकार इस बिल के जरिए ये प्रावधान कर रही है कि गैर मुस्लिम भी गवर्निंग काउंसिल के सदस्य हो सकते हैं. वेणुगोपाल यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा, "मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या अयोध्या मंदिर बोर्ड का हिस्सा कोई गैर-हिंदू बन सकता है. गैर-मुस्लिम को काउंसिल का हिस्सा बनाना धर्म की आजादी के अधिकार पर हमला है."




















