UP News: नाम वाले फरमान पर RLD ने यूपी सरकार पर बोला बड़ा हमला | ABP News |
ABP News: कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर उसके मालिक के नाम लिखने के यूपी पुलिस के आदेश की आलोचना करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब RLD ने इसका विरोध किया है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने सभी होटलों, दुकानदारों और ठेले वालों को मालिक का नाम सार्वजनिक रूप से लिखने का निर्देश दिया है. इसे लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. अब इस पर जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम योगी ने पूरे यूपी में कांवड यात्रा के मार्गों पर खाने-पीने की दुकानों पर संचालक मालिक का नाम और पहचान लिखने के लिए निर्देश दिए हैं. यूपी सरकार की ओर से ये फैसला कांवड यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए लिया गया है.

























