Union Budget 2026: बजट पेश होने से पहले Share Market में सुधार | Nirmala Sitharaman
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्णकालिक बजट पेश करने जा रही हैं. यह इतिहास का दूसरा मौका है जब बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया जा रहा है. इस बजट से सैलरीड क्लास, मिडिल क्लास, महिलाओं और कारोबारियों सहित हर वर्ग को बड़ी राहत की उम्मीद है. यह बजट ऐसे समय में पेश हो रहा है, जब भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले दो वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है. हालांकि, अमेरिका के हाई टैरिफ और वैश्विक चुनौतियों के बीच 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को किसी भी हाल में लगातार 8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर बनाए रखनी होगी.


























