एक्सप्लोरर
Mumbai में भारी बारिश से दो बड़े हादसे, 14 लोगों की मौत
मुंबई में बीती रात से लगातार बारिश जारी है. भारी बारिश के बाद मुंबई के कई इलाकों में पानी भर चुका है. मुंबई के चेंबूर में कुछ झोंपड़ियों पर दीवार गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई है. वहीं विक्रोली में दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. लैंडस्लाइड की वजह से हादसा हुआ. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मौसम विभाग ने आज रेड अलर्ट जारी किया है. यानी आज दिनभर जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है और तस्वीरों में इसकी झलक दिखने लगी है. मुंबई से सटे ठाणे, पालघर और रायगड में भी आज बारिश का जबरदस्त कहर दिख रहा है.
न्यूज़
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
और देखें
























