'नहीं बख्शे जाएगें..' गृह मंत्री की आतंकियों को खुली चुनौती !
जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में आतंकी हमले बाद सुरक्षाबल अलर्ट...आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत...5 घायल...मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी भी ढेर. रविवार देर शाम गगनगीर के पास बन रही टनल की निर्माण साइट पर हुआ हमला..दो हमलावरों ने कैंप को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की...काम से लौट रहे लोगों पर गोलियां बरसाईं। गांदरबल में आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन TRF ने ली... आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा है TRF...भारत के खिलाफ आतंकी साजिश में शामिल रहा है लश्कर-ए-तैयबा। आतंकी हमले को लेकर प्रियंका का एक्स पर पोस्ट ...लिखा...आतंकी घटना के खिलाफ पूरा देश एकजुट...कांग्रेस बोली...गांदरबल में हुआ आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और दुखद




























