Terror Attack On Russia: आतंकी हमले से दहला रूस, 15 लोगों की मौत | Russia Church Attack |Russia News
Russia Church Attack: रूस के दागिस्तान प्रांत में रविवार (23 जून) को हमलावरों ने एक चर्च और यहूदी प्रार्थनास्थल को निशाना बनाया. इस हमले में सात लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. वहीं, कई लोगों के घायल होने की भी संभावना है. जिसमें एक पादरी और 6 पुलिसकर्मी की मौत हो गई. जबकि, इस हमलों के बाद दो "आतंकवादी" भी मारे गए हैं. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के दक्षिणी दागिस्तान प्रांत के डर्बेंट शहर में ऑटोमैटिक हथियारों से लैस बंदूकधारियों ने एक यहूदी आराधनालय और एक चर्च पर हमला कर दिया. इस हमले में एक पुजारी और 6 पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इस हमले में मरने वालों के आंकड़े को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.


















