Tejashwi Yadav के 7 सवालों ने Bihar की राजनीति में मचाया तूफान ! । Nitish Kumar । Nishant
चुनावी राज्य बिहार में बुधवार (26 फरवरी) को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ. एनडीए शासित प्रदेश में अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 13 और बीजेपी के 21 मंत्री हो गए हैं. विपक्ष बीजेपी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर हावी होने के आरोप लगा रहा है. इस पर पलटवार करते हुए जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने गुरुवार (27 फरवरी) को कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विपक्ष की राजनीति को छूतक लग गया है. नीरज कुमार ने अब भी गठबंधन के नेता नीतीश कुमार ही हैं. बीजेपी के कोटे का स्थान पहले से खाली था. संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत बिहार में 36 मंत्री बनने थे. यह संख्या अब पूरी हो गई है. मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया पूर्व से ही निर्धारित थी. ऐसे में इसमें किसी के उदय या समाप्त होने की बात नहीं है. नीतीश कुमार को कोई समाप्त नहीं कर सकता.
























