Swati Maliwal Case: दिल्ली पुलिस ने बिभव को हिरासत में लिया | Breaking | Arvind Kejriwal
Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को लेकर पिछले कुछ दिनों से काफी बवाल मचा हुआ है. स्वाति का आरोप है कि उनके साथ मुख्यमंत्री आवास में मारपीट की गई. इस संबंध में उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई. हालांकि, पहले तो आप ने स्वाति संग हुई मारपीट की बात कबूली, लेकिन शुक्रवार (17 मई) को पार्टी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाने की कोशिश हो रही है. स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स की प्रोफाइल चेंज कर दी है...अब स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये लोग अब घर के सीसीटीवी से छेडछाड़ कर रहे हैं. इसी बिच एक नई खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने बिभव को हिरासत में ले लिया है...


























