एक्सप्लोरर
बंगाल में राज्यपाल Jagdeep Dhankhar खड़े रहे, नहीं खुले विधानसभा के गेट
बंद गेट के सामने हाथ जोड़कर खड़े ये पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ हैं. मीडिया के शोर शराबे के बीच राज्यपाल कुछ देर बंद दरवाजे के सामने ही खड़े रहते हैं फिर पैदल ही दूसरे गेट की तरफ चले जाते हैं.
महामहिम को दरवाजा बंद करके रोके जाने का ये मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर का है. राज्य के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठे राज्यपाल के लिए दरवाजा तक नहीं खोला गया. राज्यपाल जगदीप धनखड़ विधानसभा की लाइब्रेरी देखने पहुंचे थे लेकिन राज्यपाल के खड़े रहने के बावजूद वीआईपी गेट बंद ही रहा.

और देखें