एक्सप्लोरर
Bihar: बाहर से आए 651 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव, 11 हजार 8 सौ लोगों के सैंपल लिए गए थे
कोरोना वायरस की वजह से देश में अब तक हुई कुल 3,029 मौतों में, सबसे ज्यादा 1,198 मौत महाराष्ट्र में हुई है. इसके बाद गुजरात में 659, मध्य प्रदेश में 248, पश्चिम बंगाल में 238, दिल्ली में 160, राजस्थान में 131, उत्तर प्रदेश में 104, तमिलनाडु में 78 और आंध्र प्रदेश में 50 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कर्नाटक में मृतक संख्या 37, पंजाब में 35 और तेलंगाना में 34 हो गई है. हरियाणा में बीमारी के कारण 14 लोगों की जान गई है. जम्मू-कश्मीर में 13 जबकि बिहार में आठ और केरल तथा ओडिशा में चार-चार लोगों की मौत हुई है. झारखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन लोगों की जबकि असम में दो लोगों की मौत हुई है. मंत्रालय की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
और देखें






























