एक्सप्लोरर
Janata Curfew के दौरान कल यूपी में बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है. पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए जनता से कहा था कि वह 22 मार्च रविवार को सुबह सात बजे से लेकर रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लागू करें यानी अपने-अपने घरों में ही रहे, ताकि जानलेवा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद मिले. इसी के मद्देनजर यूपी में कल जनता कर्फ्यू के दौरान पेट्रोल पंप बंद रखने का निर्णय लिया गया है.
और देखें




















