एक्सप्लोरर
मुंबई: घाटकोपर के एक फैक्ट्री में लगी आग, दो लोगों की हुई मौत
मुंबई के घाटकोपर में एक फैक्ट्री में लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई है. मुंबई के असल्फा खैरणी रोड पर कल शाम साढ़े 5 बजे केमिकल की फैक्ट्री में लगी आग बढती गई... इस आग में करीब 35 छोटे गोदाम भी जल कर खाक हो गए. रात 11 बजे इस आग पर काबू पाया लिया गया लेकिन कूलिंग ऑपरेशन के दरम्यान 2 शव मिले. एक शख्स का अभी तक पता नहीं चला है. कुलिंग ऑपरेशन अब भी जारी है.
और देखें





























