एक्सप्लोरर
Lockdown 4: Ghaziabad में जुटे हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की
पिछले दो दिनों से दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर बड़ी संख्या में मजदूर जुटे हुए हैं. ये मजदूर ज्यादातर बिहार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. मजदूरों की ये भीड़ बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश सरकार के नए आदेश के बाद लगी. जिसके मुताबिक मजदूर अब पैदल, ट्रक या टैम्पू से यात्रा नहीं करेंगे. आदेश में लिखा है कि मजदूरों को ले जाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली बसों और ट्रेनों के जरिये ही उनको घर भेजा जाएगा. सरकार के इस आदेश के बाद ही सारे बॉर्डर्स सील हो गए. जिसके बाद मजदूर राज्य के बॉर्डर के पास जगह-जगह फंस गए. मजदूरों की संख्या जितनी बड़ी है, बसों की व्यवस्था उस हिसाब से नहीं है.
और देखें



























