एक्सप्लोरर
आतंकियों से कनेक्शन पर जम्मू कश्मीर पुलिस के DSP Davinder Singh हुए निलंबित
जम्मू कश्मीर पुलिस के पूर्व डीएसपी देविंदर सिंह को जम्मू कश्मीर पुलिस से निलंबित कर दिया गया है. शनिवार को पुलिस ने देविंदर सिंह को जम्मू श्रीनगर हाईवे पर उस गाड़ी में पकड़ा, जिस गाड़ी में आतंकी संगठन हिजबुल का टॉप कमांडर नवीद मुश्ताक और लश्कर ए तैयबा का आतंकी आसिफ सफर कर रहा था. बता दें कि नवीद मुश्ताक भी पहले जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल था. 2017 में वह आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल हो गया था.
और देखें





























