एक्सप्लोरर
Jammu Kashmir में 164 दिन बाद ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा फिर से बहाल
जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए राहत की खबर आई है. प्रशासन ने कश्मीर में जरूरी सेवा देने वाले संस्थानों में ब्रॉडबैंड सेवा बहाल कर दी है तो वहीं जम्मू के कुछ हिस्सों में 2G इंटरनेट सेवा भी शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन का आदेश पिछले हफ्ते दिए गए सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद आया है, जिसमें केंद्र सरकार को जम्मू कश्मीर में इंटरनेट बहाली पर फैसले की एक सप्ताह के भीतर समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे. कोर्ट ने माना था कि आज की तारीख में इंटरनेट भी नागरिकों का मौलिक अधिकार है.
और देखें






























